बिल्सी
नगर के मोहल्ला संख्या आठ के मध्य से होकर गुजरने वाले बिजनौर-बदायूं राजमार्ग कस्बे के बीचो बीच मोहल्ला साहवगंज,थाना मोड़,होली चौक से होकर निकलता है, जिसके कारण यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्सी में इस जाम की समस्या से निजात पाने के लिए बाईपास निर्माण का होना आवश्यक है,इसके प्रति कई बार स्थानीय लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर बाईपास निर्माण की मांग की जा चुकी है, परंतु इस संबंध में कोई भी जनप्रतिनिधि अभी तक इस समस्या से निजात नहीं दिला पाए हैं। जाम की झाम को स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन झेलते है क्योंकि विद्यालयो की छुट्टी होने पर घंटो जाम लग जाता है और बमुश्किल वे अपने घर पहुँच पाते है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
