उझानी बदांयू 10 जुलाई।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर छतुईया रेलवे फाटक स्थित नाग देवता शिव मंदिर पर श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ के बाद गायत्री महायज्ञ हुआ। भव्य आरती के बाद कन्या भोज कराया गया।

गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि गुरु व्यक्ति नहीं, शक्ति है। गुरु के जीवन भर का पवित्र ज्ञान शिष्यों के लिए होता है।
मंदिर महंत पटेश्वर महाराज ने भगवान शिव, भगवान श्री राम, माता सीता, हनुमान जी का पूजन किया।
देवकन्याओं ने सुसज्जित दीपकों से आरती की। जयघोष के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कन्याओं को दान दक्षिणा दी गई। इस मौके पर सुधांशु, शैलेश आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com