1:50 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेस में रार जिला और शहर कमेटी में गिने-चुने कार्यकर्ता वो भी दो धड़ों में बंटे

बदांयू 10 जुलाई।

बदांयू जिले में कांग्रेस की जिला और शहर कमेटी में रार फैली हुई है। गिने-चुने कार्यकर्ता हैं, वो भी दो धड़ों में बंटे हुए हैं।

जिले में अस्तित्व बचाने की जंग लड़ रही कांग्रेस के लिए वर्तमान दौर और संकट भरा खड़ा हो गया है। जिला और शहर कमेटी में तालमेल नहीं बन पा रहा है। दोनों कमेटी अपने अलग-अलग कार्यक्रम कर रही हैं। गिने-चुने कार्यकर्ता दो धड़ों में बंट गए हैं। बताते हैं कि मामला आला पदाधिकारियों तक पहुंच गया है।

पिछले दिनों पहले शहर अध्यक्ष की घोषणा की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए। प्रदेश स्तर से दोनों की कार्यकारिणी भी हाल में घोषित की गई है। नए अध्यक्ष और नई कमेटी के गठन के साथ ही पार्टी में नई ऊर्जा के संचार की उम्मीद आला पदाधिकारियों को थी, लेकिन यहां तो कहानी और बिगड़ गई। दोनों कार्यकारिणी के मध्य पाले खिंच गए हैं।

पार्टी स्तर से भेजे गए कार्यक्रम हों या जिलास्तर के कहीं भी दोनों कार्यकारिणी साथ नहीं दिखाई दी शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय किया गया था। ये भी अलग-अलग होने की खबरें हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.