8:04 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-संस्कार भारती का गुरु पूर्णिमा उत्सव- शिक्षिका आदर्श सक्सेना सम्मानित

उझानी बदांयू 10 जुलाई।

उझानी में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संस्कार भारती द्वारा नगर पालिका के नेहरू सभागार में गुरु पूजन का पर्व मनाया गया। इसमें रिटायर्ड शिक्षिका श्रीमती आदर्श सक्सेना को शाॅल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर डाॅ गीतम सिंह व आदर्श सक्सेना ने किया। कुछ सदस्य द्वारा श्री मती सक्सेना को फूल-मालाओं के साथ सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया उसके बाद संस्कार भारती के सदस्यों द्वारा रचनाएं भी प्रस्तुत की गई।
इसमें मुख्य रूप से रीता शर्मा रोली ,श्रीमती सोनिया अग्रवाल, श्रीमती नीतू गर्ग, आदि ने गुरू पूर्णिमा पर्व पर अपने विचार व्यक्त किये ।

अंत में वंदे मातरम से कार्यक्रम का समापन किया गया। संस्कार भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन धवन ने समस्त आगंतुक सदस्यों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में डॉ गीतम सिंह, श्रीमती अरुण कुमारी, श्रीमती शिखा अग्रवाल, ‌श्रीमती अलका अग्रवाल, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्रीमती विभा गोयल, आप उपस्थित रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.