कछला में पार्किंग के नाम पर 30 रूपये बाइक चार्ज।——————–
बदांयू 10 जुलाई।
उत्तर प्रदेश में पार्किंग खत्म हुऐ ज़माना हो गया। आऐ दिन पार्किंग के नाम पर होने वाले झगड़ों के चलते मुख्यमंत्री योगी की सनातन हितैषी सरकार ने प्रदेश से पार्किंग शुल्क ही समाप्त कर दिया।
मगर कछला के मोक्षदायिनी के घाट पर पुलिस व सफेदपोशों की शह पर पार्किंग के नाम पर खुलेआम गुंडा टैक्स बसूला जा रहा है। चार पहिया वाहन से 100 रूपए तक बसूली होती है। कछला घाट पर बाकायदा बेरियर लगा कर गुंडा टैक्स या नगरपंचायत की भाषा में पार्किंग शुल्क कह सकते हैं।
इस वक्त सावन माह के चलते पूरे मास रोजाना लाखों कांवड़ियों का हुजूम जल लेने आता है। बदांयू एक्सप्रेस में खबर प्रसारित होने के बाद अब बाइक पर भी 30 रूपये बसूलने की तैयारी के चलते फ्लेक्स बना लिऐ गये है।
इस हफ्ते जिले के शायद ही कोई आला अधिकारी होगा जिसने कांवड यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने को घाट का दौरा ना किया हो। लेकिन कछला गंगा घाट पर इस अवैध उगाही की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। क्यों ? क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं कि योगी सरकार की मंशानुरूप कांवड़ियों को सुविधा दिलाई जाऐ।
एक तरफ योगी सरकार कांवड़ियों की सेवा को हाइवे पर फूल बरसाएगी,खाना साफ शुद्ध मिले इसके लिए खाद्य विभाग लगा है। कांवड़ियों की सुविधा को रूट डायवर्ट, चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस,खाना पानी सभी सुविधाएं मुहैया करा रही है।
वहीं कछला नगर पंचायत कांवड़ियों की बाइक से पार्किंग शुल्क के नाम पर 30 रूपये की अवैध उगाही करने की तैयारी में लगी है। जबकि इस से पहले कभी कांवड़ियों पर पार्किंग शुल्क नहीं लगा। ऐसा ना हो यह पार्किंग शुल्क कहें या गुंडा टैक्स किसी दिन कछला गंगा घाट पर रायता ना फैला दे। अफसरों को सोचना चाहिए ?।
लगने वाले फ्लेक्स पर ना नगरपंचायत ओर ना ही ठेकेदार का नाम अंकित है जबकि फ्लेक्स लगने को तैयार हैं। आखिर किस की मेहरबानी से जबकि नगरपंचायत के बड़े अधिकारी कहते हैं मेरी जानकारी में नहीं। बहरहाल जो भी हो सोशल मीडिया का जमाना है योगी सरकार तक बात पहुंची तो अधिकारियों को लेने के देने ना पड जाऐ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com