उघैती में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधें
उघैती (बदायूं)
उघैती मंडल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर ने किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाये और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया. मौके पर मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से आज प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, वह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है. ऐसे में हर व्यक्ति को चाहिए कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें और उसकी देखभाल भी करें. महामंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान बहुत ही सकारात्मक पहल है। मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह मंडल उपाध्यक्ष प्रेमपाल जी मंडल मंत्री पूर्व मंडल महामंत्री अनिल शर्मा जी नेहा कश्यप जी शक्ति केंद्र संयोजक सत्यपाल शर्मा जी ग्राम प्रधान बृजपाल जी महंत महाराज सोम दत्त जी अंकुर चौहान जी योगेश कठेरिया जी युवा मोर्चा मंडल मंत्री जगदीश प्रजापति बूथ अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com