2:55 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

वृक्ष हमारे सच्चे मित्र अवश्य लगाएँ : आचार्य संजीव रूप

(आचार्य संजीव रूप लगाएंगे 500 वृक्ष )
बिल्सी,तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने इस वर्ष भी 500 वृक्ष लगाने का अभियान आरंभ किया ! हर वर्ष वर्षा ऋतु में 500 वृक्ष लगवाते हैं ! उन्होंने ग्राम प्रधान सूर्य प्रताप सिंह,तथा गांव के सम्भ्रान्त महीपाल सिंह, ओमवीर सिंह, पिंकू श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह, जयप्रकाश मिस्त्री, आकाश कुमारआदि के साथ अनेक वृक्ष लगाए ! तथा ग्राम वासियों को अपने घर तथा खेत खलिहानों में लगाने को सौ से अधिक लोगो को निशुल्क वृक्ष दिए ! आचार्य संजीव रूप ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभियान मां के नाम एक वृक्ष’ प्रकृति के लिए समर्पित बहुत सुंदर अभियान है ! हम सबको हमारे सच्चे मित्र वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए ! ग्राम प्रधान सूर्य प्रताप सिंह नेकहा धरती को स्वर्ग बनाना है तो वृक्ष लगाने ही होंगे ! आर्य समाज के युवा भजन उपदेशक प्रश्रय आर्य ने कहा “वृक्षारोपण करके हम खुशियों को ही बोते हैं,बस आवश्यकता इस बात की है यह खुशियां उगें और बड़ी हों ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.