उझानी 8जुलाई।
नरऊ के तालाब में नगर पालिका से आ रहे दूषित पानी रोकने को ग्रामीणों का क्रमिक अनशन आज 17 वें दिन भी जारी रहा।
क्रमिक अनशन पर बैठे नेपाल सिंह, छोटेलाल, राजाराम, तेजेंद्र कश्यप व अन्य ग्रामीणों को शाम 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जूस पिलाकर कर खत्म कराया।
धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की उझानी नगर पालिका द्वारा उझानी नगर का गंदा पानी इन गांवों में छोड़े जाने के कारण इन सभी ग्राम वासियों का जीवन नरक बना दिया है। लोग पीलिया की बीमारी से जूझ रहे है फिर भी नगर पालिका प्रशासन को कोई चिंता नहीं।
उन्होंने कहा ग्रामवासी अब सावन माह के शुरू होते ही 11 जुलाई से आमरण अनशन की तैयारी कर रहे हैं।
अनशनकारियों के साथ आज धरना स्थल पर राजाराम, नेत्रपाल, उमेंद्र सिंह ,धनपाल, तिलक चंद्र, गोविंद सिंह ,गोपाल सिंह, मुन्नालाल लालाराम, राजू, रणवीर ,सुखराम ललन सिंह, हरी बाबू, वीरपाल मोतीराम ,फूल सिंह आदि सैकड़ो ग्रामवासी बैठे। क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन कल भी अनवरत चालू रहेगा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com