सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज में पिछले 25 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। अंडरग्राउंड लाइन खराब होने से क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है।
गुरुवार को एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शरीफ उद्दीन के नेतृत्व में लोगों ने बिजली घर पहुंचकर SDO का घेराव किया और तत्काल बिजली बहाली की मांग की।
मोहल्लेवासियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com