बिल्सी
नगर के जैन कॉलोनी निवासी एवं जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू के इकलौते पुत्र विक्की जैन (20 वर्ष) का किडनी संक्रमण के चलते निधन हो गया। बे काफी समय से किडनी संक्रमण से जूझ रहे थे और मुरादाबाद में कई बार डायलिसिस करा चुके थे। आज सुबह जब डायलिसिस के लिए वे घर से बाहर निकल रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की सूचना मिलते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर किया गया। सैकड़ो की तादाद में समाजसेवी कछला गंगा घाट पहुंचे नगर के पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, सुधीर सोमानी ,भाजपा नेत्री ममता शाक्य,गगन राठी,मनोज जैन,शिव ओम माहेश्वरी, अवधेश माहेश्वरी, चंद्रसेन माहेश्वरी, शरत जैन,अनिल जैन,अनूप जैन, बिट्टू जैन, नीरज माहेश्वरी, दीपक चौहान, डॉ उमेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मीकांत आदि ने गहरा दुख जताया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com