9:24 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- परिवहन विभाग की अनदेखी,कादरचौक मार्ग के डेंजर ज़ोन पर लगा जाम

उझानी बदांयू 7 जुलाई।
परिवहन विभाग व पुलिस विभाग की अनदेखी के चलते उझानी कादरचौक मार्ग पूरे दिन रहा जाम की चपैट में। आज शाम को भी सडक पर धर्मकांटे पर तौल कराने की जल्दी में वाहन चालकों ने तीन तीन लाईन लगाकर सडक को जाम कर दिया।
रेलवे की रेक पर मक्का की लोडिंग के चलते उझानी कादरचौक मार्ग अब जाम का डेंजर ज़ोन बन चुका है परिवहन विभाग हो या पुलिस कितना भी कभी भी जाम लगे उधर देखना भी मुनासिब नहीं समझते चाहे राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। या नगर पालिका के गंदे नाले में गिरते रहे किसी को जनता की गंभीर समस्या से कोई सरोकार नहीं।
वहा दुकानदारों को भी आड़े तिरछे वाहनों के कारण दुकानदारी छोड़िए निकलने में भी वाहन चालकों से हुज्जत करनी पड़ती है। जबकि कई बार नाले में ट्रेक्टर ट्रोली, ई-रिक्शा भी गिर चुके हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस