उझानी 7 जुलाई।
आज नरऊ हाईवे के पास उझानी नगर पालिका से आ रहे दूषित पानी रोकने को क्रमिक अनशन पर नेपाल सिंह, छोटेलाल राजाराम, तेजेंद्र कश्यप ,और बाबी सोलंकी बैठे शाम 5 बजे क्रमिक अनशन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, उपाध्यक्ष रफत अली, महासचिव इगलास हुसैन, सचिव वीरपाल यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर मौजूद ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि नगर पालिका द्वारा नगर का गंदा पानी इन गांवों में छोड़े जाने के कारण इन सभी ग्राम वासियों का जीवन असामान्य है और लोग पीलिया की बीमारी से जूझ रहे हैं उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन ने इस समस्या के संबंध में कोई भी पहल अपनी तरफ से नहीं की है और ग्रामवासी अब 11 जुलाई से आमरण अनशन की तैयारी कर रहे हैं।
संघर्ष समिति के सदस्य कमल प्रताप सिंह योगेंद्र पाल सोलंकी ने कहा कि हम लोग 16 दिन से क्रमिक अनशन और धरने पर बैठे हैं परंतु अभी तक प्रशासन ने उझानी नगर पालिका के दूषित पानी का नाला डायवर्जन करने की कोई भी पहल अभी तक कह नहीं की है।
जब तक नाला डायवर्जन का कार्य शुरू नहीं होगा तब तक यह धरना और अनशन चलता रहेगा। अनशनकारियों के साथ आज धरना स्थल पर राजाराम, नेत्रपाल, उमेंद्र सिंह ,धनपाल, तिलक चंद्र, गोविंद सिंह ,गोपाल सिंह, मुन्नालाल लालाराम, राजू, रणवीर ,सुखराम ललन सिंह, हरी बाबू, वीरपाल मोतीराम ,फूल सिंह आदि सैकड़ो ग्रामवासी बैठे। क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन कल भी अनवरत चालू रहेगा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
