उझानी बदांयू 6 जुलाई।
कछला गंगा स्नान को मामा नानी संग आऐ फ़िरोज़ाबाद के चार किशोर गंगा में डूब गये घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तीन को सकुशल वापस निकाल लिया मगर एक किशोर लापता हो गया। उसकी तलाश कराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के महादेव नगर के रहने वाले गिरीश कुमार ईको कार से गंगा स्नान को आऐ। उनके साथ समर 10 पुत्र जितेन्द्र,बंश 11 पुत्र पवन कुमार, प्रियांशु 14 पुत्र गिरीश व संजीव कुमार 45 भी अन्य परिजनों संग स्नान कर रहे थे।
इतने में समर, संजीव,बंश व प्रियांशु गहरे जल में समाने लगे शोर शराबा बचाओ की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने प्रियांशु,बंश व संजीव कुमार को बाहर खींच लिया मगर समर गंगा के गहरे जल में समां गया।
सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर नीरज मलिक चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने समर की तलाश में एसडीआरएफ के गोताखोर लगा दिए हैं। समर के ना मिलने से परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
