11:31 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – सड़क हादसा- युवक की चली गई जान

बिसौली में सड़क हादसा युवक की चली गई जान

बदायूं: सड़क किनारे खड़े युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरखेड़ा गांव निवासी युवक सीताराम की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने साथी आशीष के साथ बिसौली बाजार से लौट रहा था और रास्ते में आशीष के टॉयलेट के लिए रुकने पर बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सीताराम को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सीताराम को पहले बिसौली सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.