5:39 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। कांवड़ यात्रा के दौरान कावड़ मार्ग को लाइटों से सजाया जाए – अबरार अहमद

बिसौली। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अबरार अहमद ने शनिवार को कांवड़ यात्रा को लेकर अपने अधीनस्थों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सख्त लहज़े में कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। नगर को साफ सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी सफाई कर्मियों को पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करना होगा। श्री अबरार अहमद ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे कावड़ मार्ग को लाइटों से सजाया जाए। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत पोलों के ऊपर पांच फीट प्लास्टिक लगाकर पोलो को ढकने का कार्य तत्काल किया जाए। ताकि श्रद्धालुओं को विद्युत पोल के करंट से कोई दुर्घटना ना हो सके। इस दौरान मशकूर खान, महेश चंद शर्मा, राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश बाबू, अजय बाबू, विक्रम, शुभम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.