7:44 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

मेरठ से अयोध्या-वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से, आरक्षण शुरू

मेरठ से अयोध्या और वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 27 अगस्त से मेरठ से अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इसके लिए रेलवे ने आरक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मेरठ सिटी स्टेशन, कैंट और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित आरक्षण केंद्रों के साथ-साथ इंटरनेट के माध्यम से भी टिकट बुक किए जा सकते हैं। मेरठ से अयोध्या का चेयर कार किराया ₹1295 और वाराणसी के लिए ₹1540 तय किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस