6:51 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

हरदोई :-एसपी नीरज कुमार जादौन ने दरोगा फूल सिंह को किया सस्पेंड

थाना बेनीगंज में तैनात उपनिरीक्षक फूल सिंह को बिना शिकायतकर्ता से मुलाकात किए आईजीआरएस पोर्टल पर आख्या लगाने के मामले में निलंबित कर दिया गया।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी हरियावां की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को सौंपी गई है, जिन्हें 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश मिले हैं। एसपी ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को चेताया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस