11:37 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- सफेद हाथी साबित हुआ नरऊ वासियों को जलनिगम का ओवरहेंड टेंक

सुबह 30 मिनट भी नहीं मिल पाती पेयजलापूर्ति।————

बिजली कनेक्शन है नहीं सोलर पैनल से चलता है ट्यूबवेल, जनरेटर का नहीं होता इस्तेमाल।——–

उझानी बदांयू 5 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ के ग्रामीणों को ‘भारत अमृत योजना’ के तहत हर घर जल के तहत बना स्वच्छ जल का ओवरहेंड टेंक सफेद हाथी साबित हुआ। गांव की महिलाओं में मुन्नी देवी,सुमन,अनीता,दवेश, सन्नी ने बताया कि सुबह के वक्त बामुश्किल 30 मिनट ही पेयजलापूर्ति की सप्लाई मिल पाती है। कभी कभी वह भी नहीं। पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि पीने का पानी भी नहीं मिल पाता।————–

जलजीवन मिशन के तहत् नरऊ गांव में 1 करोड़ 55 लाख से हुआ स्वच्छ जल को ओवरहेंड टेंक का निर्माण। जिसे कार्यदाई संस्था सोलर पैनल के जरिए संचालित करती है, बिजली का कनेक्शन नहीं लिया, जरूरत को जनरेटर लगा हुआ है, गांव वाले बताते हैं कि जनरेटर का शायद ही कभी प्रयोग किया जाता हो। मज़बूरी है नलों से निकलने वाले पीले संक्रमित पानी को पीना।————

कार्यदाई संस्था ने खुदी पडी गांव की सड़कों को भी ऐसे ही छोड़ दिया।
गांव वालों में कुबेर सिंह, योगेन्द्र कुमार , सुनील सोलंकी, मोनू राघव का कहना है कि ओवरहेंड टेंक व पाइप द्वारा घरों तक टंकी पहुंचाने को बीचों-बीच से पूरे गांव की सड़कों को खोद कर ऐसे ही छोड़ दिया है। नालियों की गंदगी सडक पर आ जाती है लोग ठोकरें खाकर गिरने से घायल भी होते हैं। मगर कई बार शिकायत के बाद भी ठेकेदार ने गांव की सड़कों को ऐसे ही छोड़ दिया है।———

डीजल मिलता नहीं, कैसे हो पानी सप्लाई।

नरऊ गांव में पानी की टंकी के आपरेटर राजपाल सिंह का कहना है जनरेटर को डीजल मिलता ही नहीं, धूप कम निकले तो सोलर पूरे समय काम नहीं करते टेंक में जब तक पानी ना भरे तो प्रेशर नहीं बन पाता। जितना संभव हो ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करा दिया जाता है।———–

बोले जेई-
जल निगम के जेई राहुल पांडे से मोबाइल से सम्पर्क किया तो वह बोले मैं छुट्टी पर हूं दूसरा नंबर देता है जानकारी कर लें फिर उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। ना ही दूसरा नंबर बताया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.