उझानी बदांयू 5 जुलाई।
उझानी बाइपास स्थित रिलायंस पैट्रोल पंप के समीप एक डीसीएम ने 11 हजार बिजली लाइन के टावर में टक्कर मार दी, जिससे टावर एक तरफ झुकने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कछला,बितरोई की सप्लाई बाधित हो गई।
हादसा रात लगभग 10:15 बजे हुआ रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कासगंज जा रही एक डीसीएम ने टावर में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोर से मारी कि पोल झुका दिया जिससे उझानी ग्रामीण बितरोई फीडर और वेस्ट फीडर की लाइन खराब हो गई जिससे सप्लाई बाधित रही।
देहात क्षेत्र के जेई शिवचरण प्रसाद ने बताया कि आज सुबह बिजली कर्मचारियों ने टावर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है रात तक बिजली सप्लाई सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं को दिक्कत ना हो,वहीं डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा लिखाने की तैयारी की जा रही है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com