6:59 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

नरऊ के ग्रामीणों का दावा- प्रदूषित पानी से हुई बच्चे की मौत

उझानी बदांयू 4 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरऊ में काफी समय से नगर पालिका के गंदे नाले का पानी तालाब में जाने से नलों का पानी प्रदूषित हो गया है। पहले भी कई मौतें पीलिया से हो चुकी है।

आज गांव के मनोज के तीन वर्षीय पुत्र लक्की को बीती रात उल्टी व दस्त की शिकायत हुई कोई चिकित्सक उसे बचा ना सका बताते हैं कि लक्की को डायरिया हुआ था। उसकी आज मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि लक्की की मौत नलों से निकलने वाले प्रदूषित पानी पीने से हुई है।

मनोज व लक्की के दादा रामलाल ने बताया बीती रात तबियत बिगड़ने पर उसे गाँव के ही एक डॉक्टर को दिखाया , चिकित्सक के मना करने पर उसे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए वहां भी डॉक्टरों ने उसे देखकर सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

मृतक बालक के पिता मनोज ने बताया कि जब वह अपने पुत्र को लेकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

ग्रामीणों संग परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बालक की मौत गाँव के नलों में आ रहे दूषित पानी पीने से हुई है।

गाँव के ही मुन्ना लाल ने गाँव में आ रहे दूषित नलों के पानी को भी दिखाया जिसका रंग पीला पडा हुआ था।
वहीं कहा कि इस प्रदूषित पानी पीने से जानवरों की भी मौतें हो रही है गाँव के पिन्टू के पड्डा व हरि बाबू के बकरा ने भी बीते दिनों दम तोड दिया।———-

जानकारी करने पर चिकित्सा अधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि इस तरह के किसी बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं लाया गया।

——–*
एसडीएम सदर मोहित कुमार ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है जानकारी कर इस मामले की जाँच कराई जाएगी ।
———-

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि वह गाँव में आ रहे दूषित पानी के खिलाफ ग्रामीणों संग गत 13 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे हैं तथा जब तक ग्रामीणों को इस दूषित पानी से निजात नहीं मिलेगी तब तक हमारा यह अनशन चालू रहेगा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.