उझानी कादरचौक मार्ग बना जी का जंजाल, कालोनी का रास्ता जाम घर आने जाने में दिक्कत।
उझानी बदांयू 4 जुलाई।
उझानी कादरचौक मार्ग अब वहां के दुकानदारों व कालोनी के लोगों के लिए नासूर बन गया है। प्रसाशन की अनदेखी के चलते दुकानदार हरवक्त लगने वाले जाम से कराहते नजर आऐ। कहते हैं कि जाम की वजह से ग्राहक दुकान पर नहीं चढ़ते वही कालोनी का रास्ता आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से अवरूद्ध हो जाता है। पूरा दिन वाहन चालकों से चिक-चिक में ही निकल जाता है।
उझानी-कादरचौक मार्ग पर लगे धर्मकांटे पर रेलवे की लोडिंग अनलोडिंग के चलते पूरे दिन जाम जैसी सिथ्ति रहती है। जल्दी तौल कराने को लेकर वाहन चालक दोनों तरफ से सडक जाम कर देते हैं। इससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पडता है, स्कूल के वाहनों के जाम में फंसने से बच्चे भी भीषण गर्मी में व्याकुल नजर आते हैं।
एक तरफ नगरपालिका के गंदे पानी का नाला होने से आऐ दिन वाहन , ई-रिक्शा उसमें गिरते रहते हैं। जिससे कई लोगों के चोटें भी आई है। पूरे दिन वाहनों के चलने से उड़ती धूल से कालौनी वासियों का जीना दुश्वार कर दिया है।
वहीं दुकानदारों को भी दुकानों के आगे वाहन खड़े होने से हाथपर हाथ धरे बैठना पडता है क्योंकि जाम व धूल के कारण ग्राहक दुकानों पर चढ़ने से कतराते हैं। इससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
कालोनी के रामस्वरूप, मिहीलाल, रामभरोसे दुकानदारों में श्री राम, आलोक व रामअवतार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस रोड पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की कृपा करें।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
