बदायूं: स्कूल का जर्जर गेट गिरा, 8 साल का बच्चा गंभीर घायल
दातागंज क्षेत्र के गांव कमा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में प्राइमरी स्कूल का जर्जर गेट गिरने से 8 वर्षीय बिट्टू पुत्र सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। गेट सिर पर गिरने से बच्चा मौके पर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां से पहले बदायूं और फिर बरेली रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने स्कूल की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com