उझानी बदांयू 3 जुलाई।
नगर के बरेली -मथुरा हाइवे स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के सामने मोहल्ला नझियाई निवासी भूरे कारीगर पुत्र महेन्द्र रोजाना की तरह आज भी अपनी भैंस चराने को मंडी समिति की तरफ ले गए थे। कि अचानक उनकी भैंस खाली पड़े प्लांट में खड़े विधुत पोल की चपेट में आ गयी पशु पालक भूरे उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसकी मौके पर मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे सभासद प्रेमपाल कश्यप ने बिजली घर फोन करके इस हादसे की सूचना दी सभासद की सूचना पर मौके पर पहुँचे विधुत कर्मियों ने शटडाउन लेकर विधुत पोल ठीक किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com