4:07 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -खत्म हुई मस्ती आज खुले स्कूल, तिलक लगाकर हुआ स्वागत

बदांयू 1 जुलाई।

परिषदीय स्कूलों में एक माह से भी अधिक समय का ग्रीष्मवकाश समाप्त हो गया। इसके साथ बच्चों की मस्ती का समय भी बीत गया और आज से विधिवत स्कूल भी खुल गए। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

अब पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में बच्चों की नामांकन संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। दूसरे चरण के तहत स्कूलों में स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। स्कूल पहुंचने पर पहले दिन बच्चों का जोरदार स्वागत भी किया गया।

एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई थी। इसके साथ ही स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए गांवों में स्कूल चलो अभियान के तहत कई रैलियां निकाली गईं। इसके बाद 15 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया। अब स्कूल खुलने के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत दूसरे चरण की कवायद शुरू की जाएगी।

ग्रीष्मावकाश 15 जून को ही समाप्त हो गया, लेकिन गर्मी के कारण बच्चों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन इस अवधि में शिक्षक विद्यालयों में पहुंचकर जरूरी काम निबटा रहे थे।

स्कूल खुलने पर आज विद्यालयों में बच्चों के आने पर चहल-पहल बढ़ गई। इसी के साथ स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो जाएगा। जिसके तहत बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान जागरूकता रैलियां आयोजित होंगी। साथ ही शिक्षक भी अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।

——-

लंबी छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचने पर स्कूल में बच्चों का टीका लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा बच्चों को मिडडे मील में भी आज हलवा अथवा खीर परोसी जाएगी।
————–

बीएसए ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत बालिका शिक्षा पर भी जोर रहेगा। इसी के साथ ड्रॉपआउट बच्चों को तलाश कर उन्हें स्कूल में नामांकन दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए।

7:45 से खुलेंगे विद्यालय
बीएसए के अनुसार फिलहाल स्कूलों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अभी स्कूलों का समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही रहेगा।

छुट्टियों के बाद आज स्कूल खुल गए। इससे पहले स्कूलों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा दिया गया है। आज से ही स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो रहा है। जिसमें स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।- बीरेंद्र कुमार बीएसए
————
प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस