म्याऊं: अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रोड़ा धर्मपुर में बोरिंग करते समय, मिस्त्री सहित दो लोग हाईटेंशन लाईन से झुलस गए। दोनों को ग्रामीणों को म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां से डाक्टरों दोनों जिला अस्पताल रैपर कर दिया। क्षेत्र के गांव रोड़ा धर्मपुर में खेत पर राजेंद्र के ट्यूबैल का बोरिंग हो रहा था। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे रोड़ा धर्मपुर निवासी राजेंद्र के खेत पर ट्यूवैल के लिए, बोरिंग हो रहा था। कि उसी समय बोरिंग के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाईन से पाईप टच हो गया। जिससे उसहैत थाना क्षेत्र के गांव माधुरी नगला निवासी धर्मवीर (35) पुत्र ओमप्रकाश एवं राजेंद्र के बेटा विनेश पाईप पकड़े हुए थे। जो पाईप लाईन से टच हो गया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए। वहीं राजेंद्र ने परिवार के लोगों के साथ जाकर दोनों म्याऊं लेकर पहुंचे। जहां दोनों जिला अस्पताल रैपर कर दिया। जहां हालत में सुधार न होने पर दोनों को बरेली के निजी अस्पताल को भेज दिया है। जहां दोनों की गलत नाजुक बनी हुई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com