6:16 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा- शराब के उधारी विवाद में युवक की हत्या, मुकदमा दर्ज

शराब के उधारी विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या, आरोपी राजपाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज

फैजगंज बेहटा – क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शराब के उधारी पैसे को लेकर शुक्रवार रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक धर्मेंद्र उर्फ बुद्धि (32) पर आरोपी अवैध शराब विक्रेता राजपाल का 10 हजार रुपये बकाया था। वह फिर से उधार शराब मांगने गया, जिस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान राजपाल ने धर्मेंद्र की पिटाई कर गले में फंदा डालकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ सुनील कुमार सिंह और एसओ रामेन्द्र सिंह ने हालात को काबू में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए राजपाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन एक्सप्रेस