8:11 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-ग्रामीणों ने आज भी नहीं डालने दिया डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा, पुलिस बनी मूकदर्शक

पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के विरोध के चलते वापस कराएं कूड़े लदे नगरपालिका के वाहन।

उझानी बदांयू 28 जून।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पटपरागंज में नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर पर बने डंपिंग ग्राउंड में पुलिस की मोजूदगी के बाद भी सफाई कर्मचारियों को कूड़ा नहीं डालने दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते वाहनों को वापस कर दिया गया।

नगरपालिका परिषद के ईओ अब्दुल शबूर की शिकायत के बाद आज सबइंस्पेक्टर बलवीर सिंह पुलिस कर्मियों संग गौशाला पर खड़े कूड़े के वाहनों को लेकर गांव पटपरागंज पहुंचे। सेकंडों की तादाद में मौजूद ग्रामीणों ने नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी कहा कि गांव के समीप कूड़ा डालने से ग्रामवासियों का कूड़े से उठती दुर्गंध से जीना दुश्वार हो गया है।

गांव वालों ने कहा कि किसी कीमत पर नगरपालिका का कूड़ा गांव के डंपिंग ग्राउंड में नहीं डालने दिया जाऐगा। पहले एक माह धरने पर बैठे एक बार ओर सही।

ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस कर्मी भी मूकदर्शक नजर आऐ व उन्होंने नगर पालिका के वाहनों को वापस कर दिया। लगता है जिले का कोई आला अधिकारी ही इस जटिल समस्या के समाधान का कोई रास्ता निकालेगा।—————
आज भी ग्रामीणों ने कूड़ा नहीं डालने दिया एमआरएफ सेंटर का कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट को टेंडर हो गया है,एक दो दिन में काम शुरू हो जाऐगा। तभी इस समस्या का समाधान संभव लग रहा है – हरीश कुमार त्यागी, सफाई निरीक्षक नपा उझानी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.