उझानी बदांयू 28 जून।
नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मियों को कल शाम पटपरागंज के ग्रामीणों ने एमआरएफ सेंटर के डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा नहीं डालने दिया। डंपिंग ग्राउंड पर जुटे ग्रामीणों ने पालिका के कर्मचारियों को खदेड़ दिया। ईओ ने कोतवाली पुलिस से सहायता मांगी अब पुलिस की मोजूदगी में डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डाला जाऐगा।
ज्ञात रहे कल पालिका के सफाई कर्मचारियों ने कूड़े लदे वाहनों को नगर पालिका में खड़ा कर दिया था, शाम को कूड़े की गाड़ियों को पटपरागंज के डंपिंग ग्राउंड भेजा गया मगर ग्रामीणों ने कूड़ा पड़ने नहीं दिया। कहा कि बदबू व गंदगी से जीना दुश्वार है। गांव में कूड़ा नहीं पड़ने देंगे।
शाम को नगर पालिका के ईओ अब्दुल शबूर ने कोतवाली पुलिस को लिखित में अवगत करा दिया, कि नगर पालिका की जमीन पर बने एमआरएफ सेंटर के डंपिंग ग्राउंड पर ग्रामीण कूड़ा नहीं डालने दे रहे, शहर के कूड़े का निस्तारण होना आवश्यक है। पुलिस ने आज कोतवाली पुलिस की मोजूदगी में कूड़ा-करकट डंपिंग ग्राउंड में पड़वाने का आश्वासन दिया है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com