6:50 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रेलवे क्रॉसिंग गली नंबर 2 सरला मंदिर ट्रस्ट में श्री राम कथा सप्ताह का आयोजन

बदायूं रेलवे क्रॉसिंग गली नंबर 2 सरला मंदिर ट्रस्ट में श्री राम कथा सप्ताह का आयोजन परम पूज्य पंडित श्री मधुर जी महाराज रायबरेली के श्री मुख से दिनांक 25 जून से 1 जुलाई 2025 तक शायद 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होना निश्चित है आज राम कथा भगवान श्री राम के जन्म का वृत्तांत सुनाया गया बिजली कटौती के कारण राम कथा में व्यवधान रहा कथावाचक तथा श्रोताओं को बिजली सफाई न होने के कारण भारी गर्मी व अव्यवस्था का सामना करना पड़ा फिर भी कथा वाचक पंडित श्री मधुर जी महाराज की ओजस्वी वाणी के करण श्रोता मंत्र मुग्ध रहे और प्रेम एवं श्रद्धा पूर्वक राम कथा का श्रवण किया राम कथा नियमित रूप से 1 जुलाई तक शाम 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होती रहेगी तथा इसका समापन होने के उपरांत 2 जुलाई को प्रातः पूर्ण आहुति हवन एवं कन्या भोज के पश्चात होगा श्रोता एवं श्रद्धालु आपसी सहयोग से कार्यक्रम संपन्न करने में जुटे हुए हैं सरला मंदिर के व्यवस्थापक बाबा केवलानंद ने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है

विज्ञापन एक्सप्रेस