रेलवे फाटक पर उझानी कादरचौक रोड पर पूरे दिन जाम से परेशान हैं राहगीर व वाहन चालक।——
उझानी बदांयू 27 जून।
उझानी रेलवे स्टेशन पर रेक की लोडिंग अनलोडिंग के चलते धर्मकांटे पर तौल कराने को लेकर वाहनों की जल्दबाजी के कारण पूरे दिन जाम लगा रहता है।आलम यह है कि वाहन निकलना तो दूर की बात पैदल निकलना भी दूभर है। आज इसी जाम की आपाधापी में एक ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नगर पालिका के नाले में गिर गई। चालक के हल्की चोटें आई हैं, इससे दोनों ओर से दो घंटे लम्बा जाम लग गया।
ज्ञात रहे कि उझानी कादरचौक मार्ग पर जाम की समस्या अब आम हो गई है। रेलवे स्टेशन पर मक्का की रेक लोडिंग के चलते पूरी सडक को ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक आदि ने घेर रखा है,साइड से बचने को जगह नहीं बचती क्योंकि एक तरफ नगर पालिका का गंदे पानी का नाला है। नाले पर कोई सपोर्ट भी नहीं आऐ दिन ई-रिक्शा, बाइक, साइकिल वाले नाले में गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
आज जाम का ही नतीजा है कि ट्रैक्टर चालक बाबू को नाले की साइड दबी होने के चलते ट्रोली सहित नाले में गिरना पडा क्योंकि ट्रैक्टर निकलने को जगह कम बचीं।
नाले में ट्रेक्टर ट्राली गिरने से सडक पर भयंकर जाम लग गया। काफी देर बाद ट्रेक्टर ट्राली को निकालने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com