6:50 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – युवा नेता कन्हैया शाक्य को मिली भाजपा नगर कोषाध्यक्ष की कमान समर्थकों में खुशी का माहौल

उझानी बदांयू 27 जून

उझानी नगर के गंजशहीदा मोहल्ला पंखा रोड निवासी भूरे हलवाई के पुत्र कन्हैया शाक्य को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नगर कोषाध्यक्ष का भार सौंपा है।
पद मिलने पर नगर भाजपा इकाई में खुशी की लहर दौड़ गई नवागत कन्हैया ने बताया सर्वप्रथम भाजपा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार ।
मे शीर्ष नेतृत्व को यकीन दिलाता हूं कि मैं तन मन धन से जिम्मेदारी को निभाऊंगा तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नीतियों को घर-घर पहुंचाऊंगा जो भी जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व हमें देंगे उस जिम्मेदारी को पूर्ण तरीके से निर्वहन करुंगा ।

इस मौके पर नवागत कार्यकारिणी नगर उपाध्यक्ष वेदराम लोधी, उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष गोविंद मित्तल, उपाध्यक्ष प्रशांत वार्ष्णेय ,उपाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ,उपाध्यक्ष विवेक पंडित, मंडल महामंत्री मदन मोहन राजपूत, मंडल महामंत्री अशोक तोमर, मंत्री संजीव माथुर ,व अर्जित जैन, मंत्री रेनू वाल्मीकि, मंत्री गोविंद सपरा, मंत्री विवेक उपाध्याय, मंत्री रवि सोलंकी, सभी कार्यकर्ताओं के लिए नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस