9:00 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक बिसौली आशुतोष मौर्य ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक बिसौली आशुतोष मौर्य ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को निस्तारित करने के दिए निर्देश

बिसौली बदायूं: बृहस्पतिवार 26 जून को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों की समस्याएं सुनी। हर पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस, राजस्व, नगर पालिका, नगर पंचायत, विद्युत समेत अनेक मामलों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने बृहस्पतिवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया। जनता दर्शन कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से अलग-अलग गांव से आए 40 से अधिक पीड़ित मिले। विधायक आशुतोष मौर्य ने उनकी समस्याएं सुनी। प्रार्थना पत्र लिया और भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण होगा। बिसौली विधायक ने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना ही मेरा उद्देश्य है। जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, नगर पंचायत, विद्युत सहित विभिन्न विषयों से जुड़े मामले आए। विधायक आशुतोष मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस