कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस बिक्री पर रोक, दुकानदारों को नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और रथयात्रा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों को लेकर अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, शांति और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान सभी मांस विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि हर दुकान पर दुकानदार का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
