7:24 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नोटिस के बावजूद लोकेशन पर नहीं बैठे

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को दिया गया नोटिस उसके बावजूद भी अपनी लोकेशन पर नहीं बैठे संचालक।

सहसबान-एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को एफ आई मैनेजर दिलीप कुमार टंडन ने सहसवान स्टेट बैंक रोड एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को नोटिस देकर कड़े निर्देशों में कहा की जो एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे हैं, वह संचालक अपनी लोकेशन पर ही जाकर ग्राहक सेवा केंद्र को खोलें अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई को तैयार रहे। वही एफ आई मैनेजर ने ऐसे संचालकों को नोटिस देकर तत्काल ग्राहक सेवा केंद्र बंद करने को कहा है, और अपनी लोकेशन पर जाकर बैठने को कहा लेकिन कुछ संचालक उसके बावजूद भी लोकेशन से अलग हटकर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे हैं। अब सवाल यह भी उठता है, कि एक अधिकारी द्वारा नोटिस देने के बावजूद भी कुछ संचालक अपनी लोकेशन पर जाकर नहीं बैठे आखिर ऐसे संचालकों को किसका अभय दान प्राप्त है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

रिपोर्ट मोहित यादव

विज्ञापन एक्सप्रेस