1:30 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती- नगला वन शरह बरोलिया में चार दिनों से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया

नरैनी बदायूं
विद्युत उपखंड उघैती के गांव नगला वन शरह बरोलिया में 4 दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है जो बिजली विभाग की मनमानी के चलते अभी तक नहीं बदल गया है।खराब पड़े ट्रांसफार्मर से आठ उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई जाती है।आपको बता दें यह ट्रांसफार्मर नलकूपों को संचालित करता है। भीषण गर्मी में खराब पड़े ट्रांसफार्मर से आठों उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी मोहित सिंह ने बताया की बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 4 दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है जिसकी जानकारी उघैती बिजली घर को दी गई । लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है और बिजली घर के उच्चाधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस