6:41 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद बदायूं की कार्यकारिणी का गठन, विशाल पटेल जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए

दिनांक 24.6.2025 को उत्तर प्रदेश पर्यटक हाल बदायूं में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद बदायूं का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी बदायूं श्री यावर अब्बास जी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री गिरीश चंद्र यादव निर्वाचन अधिकारी व पंचायत निरीक्षक श्री शशिकांत शर्मा जी सहायक निर्वाचन अधिकारी, श्री खालिद अली सहायक विकास अधिकारी पंचायत, श्री शिव कुमार की सहायक विकास अधिकारी पंचायत व जिले के 15 ब्लॉकों के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे, जिसमें निर्वाचन के उपरांत श्री विशाल पटेल जी बहुमत से जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला महामंत्री पद हेतु श्री अवधेश कुमार जी, जिला उपाध्यक्ष पद हेतु सुश्री रीना पाठक जी, जिला कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री नदीम हुसैन जी, जिला संगठन मंत्री पद हेतु दीपेंद्र गुप्ता जी, संघ लेखा परीक्षा हेतु रजत कुमार जी को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया, इस तरह उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद बदायूं की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.