8:52 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर पुलिस चौकी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सुंदर कांड का आयोजन

आसफपुर पुलिस चौकी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सुंदर कांड का आयोजन कराया , ढोलक – चिमटा के धुन पर झूमे भक्तगण
आसफपुर – बीते दिन मंगलवार को स्थानीय पुलिस चौकी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पुलिस स्टाफ के सौजन्य से श्री रामचरित मानस के सुंदर कांड का आयोजन कराया गया ।
इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , प्यारे लाल , अंशुल कुमार , आकाश कुमार ढाका , आकाश चौधरी , होमगार्ड गंगा सहाय कश्यप , जगदीश फूल माली , सुरेश चंद्र शर्मा सहित स्थानीय संभ्रांत रामनिवास शर्मा , अशोक कुमार शर्मा , अरविंद कुमार शर्मा , सचिन यादव , नत्थू सिंह , सुमित कुमार , अनिल पाठक , पवन मिश्रा ,स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रभात सागर द्विवेदी , राजेंद्र पाल कश्यप आदि ने इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया ।
इस धार्मिक कार्यक्रम को संगीतमय लयबद्ध स्वर स्थानीय उपडाकघर के डाकपाल शिवम् कुमार सक्सेना , अंशुल शर्मा व पंकज शर्मा ने दिया ।
यह धार्मिक कार्यक्रम पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया
आसफपुर से – दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.