9:07 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

28 जून से 30 जुलाई तक ब्लॉक मुख्यालयों पर लगंेगे दिव्यांग चिन्हांकन शिविर

बदायूँ: 24 जून। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर दिव्यांग बच्चों के समग्र पुनर्वासन हेतु 28 जून से 30 जुलाई 2025 तक चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इन चिन्हांकन शिविरों में दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करने, उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाये जाने हेतु चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी तथा आवश्यकतानुरूप दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत उपकरण प्रदान करने हेतु पोर्टल पर पंजीकृृत भी किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड मुख्यालयों पर प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 05.ः00 बजे तक चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सालारपुर में 28 जून को, उझानी में 01 जुलाई, कादरचौक में 03 जुलाई, जगत में 08 जुलाई, म्याऊं में 10 जुलाई, उसावां में 11 जुलाई, दातागंज में 15 जुलाई, समरेर में 17 जुलाई, वजीरगंज में 18 जुलाई, बिसौली मे 22 जुलाई, आसफपुर में 23 जुलाई, अम्बियापुर में 24 जुलाई, सहसवान में 25 जुलाई, दहगवां में 29 जुलाई एवं इस्लामनगर में 30. जुलाई 2025 को चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांग बच्चों के अभिभावको एवं सर्व साधारण से अपील की है कि जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांग बच्चों को इन चिन्हांकन शिविरों में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराएं जिससे कि चिन्हित बच्चों के समग्र पुनर्वासन का कार्य किया जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.