11:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है इसकी गरिमा बनाए रखना पत्रकारों का कर्तव्य है वेद भानु आर्य

वजीरगंज बदायूं
जनपद बदायूं के स्काउट गार्ड भवन के सभागार में जनपद बदायूं ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन आईरा के कार्ड वितरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आईरा के राष्ट्रीय महासचिव वेद भानु आर्य तथा प्रदेश महासचिव अबरार अहमद ने सहभागिता की इसके अलावा संगठन के जिले भर के पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया वही कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के लोगों को भी सम्मानित करने के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र दिए गए

जनपद बदायूं के ऑल इंडिया एसोसिएशन पत्रकार संगठन की ओर से कार्ड वितरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में अलग-अलग रूप से कार्य कर रहे समाजसेवियों को भी संगठन के द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय महासचिव वेद भानु आर्य प्रदेश महासचिव अबरार अहमद ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव वेद भानु आर्य ने कहा की पत्रकारिता एक निस्वार्थ एवं समाजसेवा का कार्य है पत्रकारों को सामाजिक हितों को ध्यान में रखकर एवं इसकी मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए सेवा भाव के रूप में अपनी कलम से लेखनी द्वारा प्रस्तुत किया जाना चाहिए पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है इसीलिए लोग भी पत्रकारों की ओर एक आशा भरी दृष्टि से देखते हैं इसलिए हम सब पत्रकारों का दायित्व बनता है कि हमें बिना किसी दबाव और भेदभाव के निष्पक्ष और निर्भीक होकर स्वतंत्र खबर को लिखना चाहिए जिससे जन-मानस मैं पत्रकारों का मान सम्मान बना रहे
इस अवसर पर
कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथियों के रूप में पधारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी हामिद अली खान राजपूत जिला संरक्षक प्रेम कमल वार्ष्णेय राजीव पाल बहन प्रकाश चौहान रवि प्रताप सिंह मंडल सचिव सुरेश प्रसाद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे वहीं कार्यक्रम में समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया जैसे पशु प्रेमी विकेनद शर्मा पर्यावरण प्रेमी सुनील गुप्ता स्काउट गाइड की जिला कमिश्नर अबरार अहमद एवं जिला सूचना कार्यालय से सेवानिवृत हो चुके सोमेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन राम सिंह ने की वही कार्यक्रम का सफल संचालन राजन यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में संगठन के जिला अध्यक्ष वेदपाल सिंह ने सभी अतिथियों के साथ-साथ कार्यक्रम में पधारे सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.