2:14 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मनकामेश्वर जन सेवा समिति ने किया मेधावी सम्मान समारोह के साथ भव्य कवि सम्मेलन

उसावां मनकामेश्वर जन सेवा समिति उसावां बदायूं के तत्वावधान में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति ने मेधावी पुरस्कार के लिए क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक विद्यालयों के टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान किया। समिति ने पुरस्कार के उपरांत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जिसमें क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसावा की वरिष्ठ कवि महेश चंद्र मिश्र अग्निमुख ने सरस्वती वंदना पढ़कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन ओझ के सशक्त हस्ताक्षर आदेश कुमार सिंह ने किया। कश्मीर की मशहूर शायर अब्दुल वहाब आजाद ने पढ़ा,
जो तिरंगे का कफन उड़ कर घर जाते हैं
वो ही इतिहास में कर नाम अमर जाते हैं।
कस्बे के वयोवृद्ध कवि राम सहाय शूल ने पढ़ा
जान देते हैं जो इस वतन के लिए
यह तिरंगा है उनके कफन के लिए
संतोष कुमार सिंह ने पढ़ा
अगर तुम्हें आतंक मुक्त भारत को सदा की निरखना है
तो दिल्ली के सिंहासन पर शेर बिठाकर रखना है
रामनरेश यादव ने पढ़ा
स्वर्ग से अनोखी छटा बिखरी हर बात में
कैसी दुर्घटना घटी प्यारे गुजरात में
मुर्शीद अहमद मुशीर ने पढ़ा
एग्जाम मोहब्बत का उनको पिला के देख
वह कुछ ना कुछ कहेंगे नजरे मिला के देख
जगपाल जग ने कहा
आप अपने उसूल से रहिए हम अपने उसूल से हैं
आप खिलते गुलाब हैं हम कांटे बाबूल से हैं
अमित अंबर ने पढ़ा
हृदय की सब दुखों का क्षरण हो गया
भाव से भावना का वरण हो गया
मन में जब-जब जगी स्वर्ण मृग की ललक
जग में तब तब ही सीता हरण हो गया
कवित्री मनी सिंह गौर ने पढ़ा
ना सोने से ना हीरे के नगीने से लिखी जाती
नहीं मदमस्त होकर जाम पीने से लिखी जाती
कवित्री रश्मृति ने पढ़ा
अपनी कमजोरी उसकी ताकत से छुपाती हूं
चिरागों के भंवर में उसे कश्ती बनाती हूं
ए पी यादव ने पढ़ा
लाख 84 में तू मटके ना तुझको मुक्ति मिल पाए
तू हत्यारिन है निज सिंदूर की कभी न सुहागन बना पाए
अंत में समिति संस्थापक अनिल कृष्णा व समिति अध्यक्ष राजीव वासुदेवन ने सभी कवियों को सम्मानित कर सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.