आज की बात प्रदीप प्रजापति के साथ: क्या OTT प्लेटफॉर्म परोसी जा रही है रिश्तों की गंदगी?
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती अश्लील वेब सीरीज़ अब भारतीय पारिवारिक रिश्तों को भी निशाना बना रही हैं। सास-दामाद, ससुर-बहू, भाभी-देवर, मामी-भांजा, चाची-भतीजा जैसे पवित्र रिश्तों को शर्मसार करते हुए निर्माता दर्शकों की “INCEST फैंटेसी” परोसने में लगे हैं।
इन वेब सीरीज़ के टाइटल जैसे “छोटी बहू”, “स्पाइसी बहु”, “बहु जान”, “मर्दाना ससुर”, “रंगीला ससुर” न सिर्फ अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास और मर्यादा पर भी गहरा आघात कर रहे हैं।
इन कंटेंट्स में जानबूझकर घर-परिवार के रिश्तों को केंद्र में रखकर इंटिमेट सीन परोसे जा रहे हैं, जिससे युवाओं के मन में रिश्तों को लेकर विकृति जन्म ले रही है। इन वेब सीरीज़ की खास बात यह है कि इन्हें ‘लोकल मसाला एप्प्स’ और कम बजट में शूट करके छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के दर्शकों को निशाना बनाकर परोसा जा रहा है।
विशेषज्ञों और समाजशास्त्रियों का मानना है कि ये वेब सीरीज़ INCEST जैसी मानसिक बीमारियों को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही हैं, जो आने वाले समय में पारिवारिक ढांचे के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
फिलहाल इस पर किसी तरह की सख़्त सरकारी निगरानी नहीं होने के कारण यह कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है, और युवा वर्ग के मानस पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।
सवाल यह है कि मनोरंजन की आड़ में रिश्तों की गरिमा कब तक यूं ही कुचली जाती रहेगी?
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
