प्रदीप प्रजापति
बरेली में प्रेम विवाह के बाद सौतेली बेटी को भगाने का आरोप, महिला ने पति और ससुर पर दर्ज कराई रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि आरोपी ने पहले उसे प्रेम जता कर शादी की, फिर खाने में नशा मिलाकर उसकी 13 वर्षीय बेटी को भगाकर ले गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस साजिश में आरोपी का पिता भी शामिल है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
[5:17 PM, 6/21/2025] Pradeep Prajapati: प्रदीप प्रजापति
मुज़फ्फरनगर में मां बनी हैवान, प्रेमी के साथ मिलकर दो मासूम बच्चों को ज़हर देकर मार डाला
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के चलते एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही दो मासूम बच्चों की ज़िंदगी खत्म कर दी।
जानकारी के अनुसार, महिला मुस्कान का पति वसीम काम और इलाज के सिलसिले में चंडीगढ़ में रहता था। उसकी गैरमौजूदगी में मुस्कान का अपने प्रेमी जुनैद से संबंध था, जो अक्सर उसके घर आता था। लेकिन जब मुस्कान ने जुनैद से निकाह कर एक साथ रहने की बात की, तो उसने बच्चों के खर्च को न उठाने की बात कह दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर मासूम बच्चों को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच दी।
दोनों बच्चों को खाने में ज़हर मिलाकर मार डाला गया। पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो सच्चाई सामने आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां और प्रेमी जुनैद को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
