उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पति-पत्नी के रिश्ते शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने कथित रूप से पत्नी की बेवफाई से आहत होकर आपा खो दिया और गुस्से में उसकी नाक ही काट डाली।
घटना उस समय की बताई जा रही है जब महिला अपने प्रेमी से मिलने गई थी और किसी तरह यह बात उसके पति को पता चल गई। सूत्रों के मुताबिक, बात इतनी बढ़ गई कि पति ने आवेश में आकर मुंह से ही पत्नी की नाक पर हमला कर दिया।
घटना के बाद घर में हाहाकार मच गया। खून से लथपथ महिला को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
