8:25 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कछला स्टेशन पर श्रृद्धालु की हार्डअटेक से मौत

उझानी 18 जून।
पूर्णागिरी माता के दर्शन कर परिवार सहित लोटकर गंगा स्नान कर घर वापस जा रहे जनपद कासगंज के गांव मामूरगंज निवासी रामोतार 50 रेल के इंतजार में कछला स्टेशन पर बैठे थे। बताते हैं अचानक तबियत बिगड़ने से वह गिर गये इससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बीती रात रामोतार बीती रात परिजनों संग पूर्णागिरी से माता के दर्शन कर वापस आकर कछला गंगा स्नान को रूक गये। सभी ने गंगा स्नान कर वापस कासगंज जाने को स्टेशन पर पहुंच गये। तभी रामोतार की तबियत बिगड़ने से वह वहीं गिर गये। आनन-फानन में उन्हें उझानी सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनके बेटे ने पोस्टमार्टम को मना कर उनके शव को कासगंज ले जाने की इच्छा व्यक्त की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.