6:47 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली में खुदाई के दौरान मिला पुराना मोर्टार बम, आर्मी ने किया निष्क्रिय

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रामगंगा इलाके में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी डालने के लिए हो रही खुदाई में मजदूरों को जमीन के भीतर से एक पुराना मोर्टार बम मिला।

बम देखते ही मजदूर घबराकर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को तत्काल घेराबंदी कर सुरक्षित किया और सेना की बम निरोधक टीम को बुलाया गया। टीम ने मोर्टार बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस के मुताबिक यह बम अंग्रेजी शासनकाल का हो सकता है, क्योंकि पहले भी इसी इलाके से ऐसा बम मिल चुका है। फिलहाल इलाके में और विस्फोटक सामग्री की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस