12:07 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

आगरा में आम से भरी मैक्स पलटी, सुबह टहल रहे चार लोगों की दर्दनाक मौत

प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ मंडी से आम लेकर आ रही एक मैक्स गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

हादसे के समय हाईवे किनारे टहल रहे तीन राहगीर वाहन की चपेट में आ गए, जबकि खुद चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस