लखनऊ। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वांचल के 12 जिलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें टिकट वितरण को लेकर बड़ा संकेत दिया गया।
बैठक में साफ किया गया कि उम्मीदवार चयन में जिला कांग्रेस कमेटियों की राय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने की।
दोनों नेताओं ने ज़मीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी दी कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।
कांग्रेस का यह कदम पूर्वांचल में खोई जमीन को दोबारा हासिल करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
