मस्कट से कोच्चि होते हुए दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा के लिहाज से सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है। नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी के अनुसार, फिलहाल कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है और जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
प्रदीप प्रजापति
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
