6:25 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

प्यार की आड़ में साजिश: अलवर में पत्नी ने करवाया पति का कत्ल, बेटे को दी धमकी

अलवर (राजस्थान)। खेड़ली कस्बे में 8 जून की रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति वीरू जाटव की हत्या करवा दी। हत्या की योजना दो लाख रुपये की सुपारी देकर रची गई थी, जिसमें प्रेमी ने अपने साथियों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया।

जांच में सामने आया कि पति की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई, जबकि पत्नी ने मासूम बेटे को धमकाकर चुप करा दिया ताकि वह किसी को कुछ न बता सके।

पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां रिश्तों की आड़ में की गई इस साजिश ने सबको चौंका दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस