8:39 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

वाराणसी: लिपिक की लालच पर लगा ब्रेक, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

प्रदीप प्रजापति

वाराणसी। नगर निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात लिपिक रामविलास शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र का निवासी है।

शिकायत एयरटेल कंपनी से जुड़े लोगों ने की थी। आरोप था कि वाई-फाई के लिए सड़क खुदाई की अनुमति देने के बदले लिपिक ने 5000 रुपये की मांग की थी। योजना के तहत एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की और उसे पकड़ लिया।

फिलहाल आरोपी को सिगरा थाने लाया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आगे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस